Sunday, February 20, 2011

आँखें

शब्दों का ये कारोबार मेरे बस की बात नहीं,
मुझे समझना हो तो बस तुम मेरी आँखें पढ़ लेना,
दिल में छुपे हर राज़ को ये 
पल में तुमको समझा देंगी..
बिन पूछे बिन बोले तुमको दिल का हाल बता देंगी..
चेहरे पर जिन भावों को लाने से मैं कतराती हूँ,
पल भर में वो भाव सभी बैठे बैठे समझा देंगी..
जब मन हो मेरा गुमसुम सा
तो चीख चीख कर बोलेंगी,
जब दिल में कोई हो ख़ुशी छुपी
तो हौले से मुस्का देंगी..
रो देंगी धीमे धीमे से जब याद तुम्हारी आएगी,
जब आओगे तुम सामने तो
खुद झुक के ये बतला देंगी,
गर इनकी भाषा पढ़ लोगे तो जान मुझे भी जाओगे
वर्ना इतना भी जान लो मेरा पार कभी ना पाओगे.. 

Sunday, February 6, 2011

raat

बहुत दिनों के बाद..
आज आई है ये रात जो बिलकुल तन्हा है..
आज बस मैं हूँ और ये अँधेरा है मेरे साथ..
बाहों में भर के मुझे बैठा है..
हंस दूँ तो संग मुस्कुराता है..
रो दूँ.. तो साथ आंसू बहाता है..
जागूं तो आँखें खोले ताकता है..
सो जाऊं, तो आँखों में गुम हो जाता है..

पर फिर भी हर बार तुम्हारी ही याद दिलाता है..
हवा की छुअन तुम्हारे स्पर्श सी लगती है..
कोई चुपके से आकर बालों को सुलझाता है..
ठीक तुम्हारी ही तरह..
मेरी खिलखिलाहट पर साथ मेरे कोई हँसता है..
फिर अचानक जाने कहाँ गुम हो जाता है..

सच ही कहा था तुमने..
आदत न डालूं तुम्हारी..
अब तो खुद को देखूं तो भी तुम्हारा ही अक्स नज़र आता है..

सब बातों को सोचूं
और हालातों को तौलूं
तो मन मेरा बहुत अकेला पड़ जाता है..
और ऐसे में जब तुम मेरे पास नहीं होते
तो यही अँधेरा मेरा साथ निभाता है..

तुम पूछा करते हो अक्सर मेरी उलझन का सबब..
बस यही सोचती हूँ..
गर तुम ना हो तो ज़िन्दगी में अँधेरे के सिवा क्या रह जाता है?